खुखुंदू। क्षेत्र के भरथुआ की रिंकी देवी शुक्रवार की सुबह दवा अस्पताल जा रही थी। रिंकी का आरोप है कि ससुर ने घूमने जाने की बात कहते हुए उनकी पिटाई कर दी। बहू थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बरथुआ गांव निवासी रिंकी देवी के पति बाहर नौकरी करते हैं। उसका आरोप है कि तबीयत खराब होने पर शुक्रवार की सुबह इलाज कराने जा रही थी। इसी बीच ससुर ने घूमने जाने का हवाला देते हुए पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि ससुर और बहू को शनिवार को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद