फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पति सहित पांच पर मारपीट व बुलडोजर से पेड़ उखड़वाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन पति सहित पांच पर मारपीट व बुलडोजर से पेड़ उखड़वाने का आरोप
विज्ञापन

लार। नगर की कोइरीटोला वार्ड निवासी गीता देवी ने चेयरमैन पति समेत पांच लोगों पर मारपीट करने व जबरदस्ती बुलडोजर से चार नीम का पेड़ उखड़वाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर चेयरमैन पति जगदीश यादव ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में गीता देवी पत्नी हरिगोविंद कुशवाहा ने बताया है कि शनिवार को मैं अपने खेत में निराई गुड़ाई कर रही थी। तभी चेयरमैन प्रतिनिधि पांच लोगों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे। सड़क बनवाने की बात कह मेरे खेत में लगे चार नीम के पेड़ उखड़वाने लगे। इस का बिरोध किया तो साथ आए लोग मारपीट करने लगे। जिससे मैं घायल हो गई। इसके बाद पेड़ उखड़वा दिए। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच की। जबकि उधर चेयरमैन पति जगदीश यादव ने बताया कि महिला के द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोप निराधार हैं। हम मौके पर गए ही नहीं थे। कुछ विरोधियों को नगर का सर्वांगीण विकास पसंद नहीं आ रहा है। वह रोज नई साजिश करते हैं।नीम का पेड़ कटवाने का आरोप बेबुनियाद है। ईओ राजन नाथ तिवारी ने बताया कि वहां पहले से सड़क बनवाने का चिन्हांकन हो चूका है। कल मैं था नहीं। पता कराता हूं पूरा मामला क्या है। एसओ बरजोर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें