फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शोरूम से चोरी गईं पांचों बाइक बरामद

Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। तरकुलवा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बुधवार को तरकुलवा के दूबे टोला स्थित बाइक शोरूम में हुई बाइक चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया। चोरी गईं सभी पांच बाइकें बरामद करते हुए एक बाल अपचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने तीन जून की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शोरूम के मालिक दीपक कुमार विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने चार जून को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात तरकुलवा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम क्षेत्र में संदिग्धों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिरवनिया धूस जंगल की ओर से एक युवक चोरी की बाइक लेकर आने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान विमल कुमार पांडेय निवासी चिर्रीपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती बताया। उसके कब्जे से बरामद बिना नंबर प्लेट की बाइक की जांच करने पर पता चला कि वह हाल ही में शोरूम से चोरी की गई थी।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी विमल ने अन्य साथियों के नाम बताए और शोरूम में चोरी की बात कबूल की। विमल की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सिरवनिया धूस जंगल के आसपास छापा मारा। इसमें चार अन्य बाइकों के साथ चार आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन

इनकी पहचान भोला निवासी चिरीपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती, कृष्णानंद तिवारी निवासी सिरवनिया थाना तरकुलवा, आकाश निवासी सिरवनिया थाना तरकुलवा के रूप में हुई। इनके साथ एक किशोर भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें