फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैरिज हॉल में काम करने वाले प्रेमी प्रेमिका लौटे, थाने पर हुई पंचायत

Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया शहर के एक मैरिज हॉल में साथ काम करने वाले युवक और युवती एक सप्ताह पहले फरार हो गए थे। दोनों के लौटने के बाद मामला थाने पहुंच गया। परिजनों की मौजूदगी में बुधवार को थाने में करीब एक घंटे तक पंचायत चली।
विज्ञापन

युवक ने प्रेमिका को साथ में रखने से इन्कार कर दिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र का रहने वाला युवक विवाहित है। उसकी शादी करीब आठ पहले पहले हुई थी। वह तीन बच्चों का पिता है। वहीं युवती भी विवाहित बताई जा रही है और एक बच्चे की मां है।
दोनों देवरिया शहर के एक मैरिज हॉल में कार्य करते हैं। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए, जिससे उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद दोनों का पता चला। परिजनों के समझाने-बुझाने पर युवक और युवती मंगलवार को वापस लौट आए। हालांकि, घर लौटने के बाद मामला तब उलझ गया जब युवक ने युवती को अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज युवती बुधवार सुबह रामपुर कारखाना थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर युवक भी थाने के पास पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन और शुभचिंतक भी वहां एकत्र हो गए।
थाने के बाहर करीब एक घंटे तक पंचायत और बातचीत का दौर चला। पंचायत में दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका।
बाद में युवती अपने घर लौट गई, जबकि युवक भी वहां से कहीं और चला गया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें