अंतर जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अलका पांडेय ने जीता स्वर्ण
बनकटा। क्षेत्र के नरहिया गांव निवासी अलका पांडेय ने आजमगढ़ पुलिस लाइंस में आयोजित अंतर जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
क्षेत्र के नरहिया गांव निवासी विनोद पांडेय की पुत्री अलका पांडेय आजमगढ़ जिले में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइंस में जूडो, ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, जिम्नास्टिक आदि खेलों के लिए चार दिवसीय अंतर जनपदीय प्रतियोगिता पिछले दिनों आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के पहले चरण में ताइक्वांडो में 53 किलोग्राम भार वर्ग में अलका ने आजमगढ़ की तरफ से प्रतिभाग किया और कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को प्रत्येक सेट में बड़े अंतर से हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद गाजियाबाद में आयोजित जोनल मुकाबले में पुन: वाराणसी जोन से प्रतिभाग कर अलका पांडेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। अलका की इस सफलता पर पिता विनोद पांडेय के अलावा ग्रापए के तहसील अध्यक्ष विजय सिंह, शशिभूषण पांडेय, अमर शाह, धनंजय चौरसिया, एमडीआजाद, सत्यम पांडेय आदि लोगों ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी।