फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खनुआ नदी की सफाई में लापरवाही पर कृषि मंत्री ने अफसरों को चेताया

Wed, 18 Jun 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को खनुआ नदी के पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान की गति काफी धीमी होने पर संबंधित अधिकारियों की लताड़ लगाई।
कहा कि नदियों की सफाई सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। इसमें कोताही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश देते हुए उन्होंने सफाई अभियान में तेजी लाकर तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबह सबसे पहले देवरिया-कुशीनगर जिले की सीमा पर बनवारी टोला पहुंचकर खनुआ नदी की सफाई अभियान का निरीक्षण किया। 30 प्रतिशत से कम काम होना देख बाढ़ खंड के अधिकारियों को कड़ी फटकर लगाई। इसके बाद वे कुशीनगर जिले के गुरमिहा गांव के विंद टोला जाकर नदी की सफाई अभियान को देखा और गांव के लोगों से जानकारी ली।
यहां नदी सफाई अभियान की प्रगति बेहद खराब मिलने पर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तय समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।।
इसके बाद कृषि मंत्री ने तरकुलवा विकास खंड की ग्राम पंचायत भरौटा गांव में अभियान की जमीनी हकीकत जानी। यहां भी नदी में सेवार, गंदगी और झाड़-झंखाड़ देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘’नदी पुनर्जीवन अभियान’’ के तहत प्रमुखता से खनुआ नदी की सफाई प्रमुखता से की जाए। खनुआ सिर्फ नदी नहीं है, बल्कि यह कृषकों की समृद्धि की आधारशीला है।
विज्ञापन

यह नदी इस इलाके की जीवन रेखा है। इसकी सफाई से जल संचयन के साथ ही कृषि उत्पादन में भारी वृद्धि होगी। इस दौरान हेमंत पाठक, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, मंडल अध्य्क्ष दुष्यंत राव, जीवन पति त्रिपाठी, राम बहाल पटेल, दिवाकर राव, मनोज यादव, पवन पाठक, धीरज मिश्रा, राम हृदया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें