फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष के पिता को कृषि मंत्री ने सौंपा चार लाख रुपये का चेक

Sun, 12 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। चार दिन पूर्व वज्रपात की चपेट में आने से भाजपा के बूथ अध्यक्ष सतीश जायसवाल की माैत हो गई थी। शनिवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही उनके घर पहुंचे। कृषि मंत्री ने परिवार वालों को ढांढ़स बंधाया और मृतक की पत्नी के नाम मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से स्वीकृत चार लाख रुपये का चेक दिया। महुआपाटन गांव निवासी सतीश जायसवाल (55) आठ जुलाई को धान की रोपाई के लिए खेत में पानी चला रहे थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई और उनके ऊपर बिजली गिर गई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, जीवन पति त्रिपाठी, रामाश्रय गुप्ता, मनोज यादव, राधेश्याम गुप्ता, राम हृदया शर्मा, धर्मराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें