बघौचघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौचघाट के टोला अहिरौली निवासी केदार प्रसाद तुरहा और कृष्णा प्रसाद तुरहा कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज के विद्यावती देवी महाविद्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन नेबाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर करा घायल हो गए। संवाद