फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के नोनिया टोली वार्ड में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ 20 से अधिक संख्या में महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंच गई। महिलाओं ने अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पंचायत कार्यालय रामपुर कारखाना में तालाबंदी की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन देकर उन्हें लौटाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के नोनिया टोली वार्ड निवासी नूरजहां, नजमा खातून, लालती देवी, रमावती देवी, किशोरी, राबड़ी देवी, सकीना खातून सहित अन्य महिलाएं शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने नगर पंचायत सभासद पुत्र मोनू मद्धेशिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में महिलाओं का कहना है कि एक व्यक्ति ने सार्वजनिक रास्ते पर चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय और थाने पर शिकायत की लेकिन, किसी ने भी अतिक्रमण हटवाने में रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने 30 अगस्त तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर 31 अगस्त को नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी करने और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें