फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: सात माह बाद भी भागलपुर पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं, सेतु निगम और प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 19 Aug 2022 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

बलिया और देवरिया जिले को जोड़ने वाले सरयू नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य सात माह से चल रहा है। भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। सेतु निगम ने एक मई से सभी वाहनों का आवागमन शुरू करने की बात कही थी, लेकिन केवल हल्के वाहनों का आवागमन शुरू किया गया।
विज्ञापन
भागलपुर पुल के मरम्मत कार्य में देरी से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर पुल से भारी वाहनों का आवागमन सात माह से बंद है। धीमी गति से पुल की मरम्मत से लोगों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को पुल पर प्रदर्शन किया। सेतु निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग की।

विज्ञापन


बलिया और देवरिया जिले को जोड़ने वाले सरयू नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य सात माह से चल रहा है। भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। सेतु निगम ने एक मई से सभी वाहनों का आवागमन शुरू करने की बात कही थी, लेकिन केवल हल्के वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। भारी वाहनों का आवागमन सात माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है।

धीमी गति से हो रहे मरम्मत कार्य से नाराज मणि यादव, आशुतोष पांडेय, हिमांशु सिंह, नन्हें यादव, रोमित जायसवाल, कमलेश यादव, प्रदीप गुप्ता, मैनेजर यादव, श्रेयांश सिंह, सूर्यांश सिंह, अंकित सिंह माही, अभिमन्यु सिंह, अमन मौर्या, राजू यादव आदि ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। सेतु निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि पुल पर कार्य कर रहे कारीगर बता रहे हैं कि मरम्मत कार्य लंबा चल सकता है। नाराज लोगों ने जल्द से जल्द पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि हल्की वाहनों का आवागमन पुल से हो रहा है। पुल के ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। पुल के कंपन को कम करने के लिए जर्मनी से संयंत्र के आने में देरी हो रही है। जर्मनी का संयंत्र आते ही मरम्मत कार्य पूर्ण कर पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें