फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिड़रा के आंबेडकर मैदान पर कब्जे के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिड़रा के आंबेडकर मैदान पर कब्जे के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। पिड़रा गांव की महिलाओं ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन कर सीडीओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने गांव के आंबेडकर मैदान की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सीडीओ ने एसडीएम को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव की रामरती देवी, सलहंती देवी, रीना, लीलावती, रघुवासी, सकली, सुमित्रा, रघुनाथ, रामनाथ, घनश्याम प्रसाद, श्रीराम प्रसाद, शिवनारायण कुमार आदि ने सीडीओ रविंद्र कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव में आंबेडकर मैदान पर एक दबंग और भूूमाफिया किस्म का शख्स कब्जा कर रहा है। वह आंबेडकर मैदान पर स्थायी निर्माण करना चाहता है। उसने निर्माण के लिए सामग्री एकत्र की है। आंबेडकर मैदान से गांव के दलित वर्ग की आस्था जुड़ी है। अवैध निर्माण से गांव में तनाव है। प्रशासन को इस संबंध में सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई कर कब्जा रोकने और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत सीडीओ ने एसडीएम संजीव कुमार को आंबेडकर मैदान की पैमाइश कराकर उसे संरक्षित करने और कब्जा करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें