फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक पंखे से लटका

Sat, 19 Jul 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव में बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी 35 वर्षीय अभिषेक सिंह ने पत्नी के मायके जाने के बाद अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
शुक्रवार की सुबह जब उनकी भाभी चाय देने पहुंचीं,तो अभिषेक का शव लटका देखा। इसके बाद परिवार वालों ने चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, युवक ने शराब पी रखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक की शादी वर्ष 2021 में तरकुलवा थाना क्षेत्र के श्यामपुर की अनामिका देवी से हुई थी। घटना के वक्त उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। अभिषेक अपने पीछे चार वर्षीय बेटे श्रेयांश को छोड़ गया है।
अभिषेक के पिता तहसील रुद्रपुर में अमीन के चपरासी हैं, जबकि बड़ा भाई अभिनव बनारस में जल निगम में संविदा कर्मी है। घटना के समय वह ड्यूटी पर था।
गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन व ग्रामीण मृतक की आत्महत्या को लेकर स्तब्ध हैं और वजह तलाशने में जुटे हैं।व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें