फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेकी के बाद बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से की थी लूट

Tue, 28 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में चार दिन पहले कुरना नाला के समीप दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से तमंचे के बल पर दो बाइक सवार छह बदमाशों ने 1.25 लाख रुपये लूट लिए थे।
लूट की वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सोमवर को छह आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, तीन तमंचा और 84,360 रुपये बरामद किया है। इसमें दो आरोपी गोरखपुर जिले और एक बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है।
सोमवार को लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के टोला रामपुर बनहर निवासी विवेक कुमार पांडेय सीएसपी चलाते हैं। 23 अक्तूबर को वह रुपये कलेक्शन कर बाइक से घर जा रहे थे। कुरना नाले के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपये से भरा बैग लूट लिया था। बैग में 1.25 लाख रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों पर लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी बाइक सवार तीन बदमाशों की पहचान की। इसके माध्यम से रेकी करने वाले बाकी तीन अन्य बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने वारदात में शामिल उत्कर्ष पाण्डेय, निवासी मुंसफ काॅलोनी के पीछे रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली, संत यादव उर्फ दीपक यादव, निवासी मुंसफ काॅलोनी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली, प्रशांत सिंह निवासी महुई बुजुर्ग थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, राज सिंह उर्फ धोनी निवासी आवास विकास काॅलोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, अभिषेक यादव निवासी मुसहरी बाजार विरवतपुर थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार और आशुतोष मल्ल उमानंगर देवरिया को अहिर परसिया के पास से सोमवार को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। उत्कर्ष पांडेय व अभिषेक यादव, संत यादव उर्फ दीपक यादव के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया है। लूट का 84,360 रुपये आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें