फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात लोगों पर जानलेवा हमला कर लूट करने का केस दर्ज

Tue, 28 Oct 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एकौना। पचलड़ी चौराहे पर रविवार की दोपहर सरे बाजार हुई चाकूबाजी की वारदात में पुलिस ने सात लोगों पर हत्या के लिए जानलेवा हमला कर लूट करने का केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने हमलावरों पर पूर्व में भी मारपीट करने और दलित उत्पीड़न में फर्जी फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना में घायल एक शख्स का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। विशुनपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह, रघु प्रताप सिंह और मुकेश कन्नौजिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह रविवार को पचलड़ी चौराहे पर छठ व्रत का सामान खरीदने गए थे। इस दौरान पूरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। चाकू से कई जगह मार कर घायल कर दिए। वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

जिसके बाद आरोपियों ने गले में पड़ी सोने की चेन और पॉकेट रखा करीब आठ हजार रुपये लूट लिए। नवरात्र मेले में आरोपी पीड़ितों से मारपीट कर चुके है और एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देते है। घायलों में राजकुमार को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने विशुनपुर गांव निवासी सुबाष, मोनू, सचिन और चार अज्ञात पर केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें