फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को बार संघ के वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए जमकर बवाल काटा। सभी ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा, जबकि मांगें पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव और महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां सभी ने पत्रक दिया। वकीलों का कहना था कि अधिवक्ता निचले पायदान तक के लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। जिनके हजारों दुश्मन होते हैं। आए दिन अधिवक्ताओं पर हमला होता रहता है। जिसको लेकर वकीलों ने प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, उदयराज चौरसिया, श्रवण सिंह, संतोष सिंह, अम्बिकेश सिंह, गिरीश विश्वकर्मा, चंद्रभान चौरसिया, एसएन दीक्षित, अमित भार्गव, उमेश विश्वकर्मा, दुर्गेश कुमार, नंदकिशोर चौहान आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को नारेबाजी की। न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर उन्होंने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। बार संघ के अध्यक्ष सत्यानंद पांडेय और महामंत्री विनोद पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं के संग विभिन्न जिलों में हत्याएं और मारपीट की घटनाएं हो रही है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। वकीलों को कोई सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। घटनाओं को लेकर वकीलों में आक्रोश बना है। सरकार के पास लंबित अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल को पारित कर तत्काल लागू किया जाए, जिससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पत्रक देने वालों में राजेश त्रिपाठी, बृज बिहारी पांडेय, परशुराम मिश्र, फणींद्र नाथ पांडेय, विजय सिंह, नागेंद्र राव, विकास त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सिंह, शशि भूषण, बलवंत, रामेश्वर मणि,पंकज शुक्ला, सतपाल यादव,निलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें