फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसीलदार के स्थानांतरण के लिए धरने पर बैठे अधिवक्ता

Sat, 23 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को भी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने धरना दिया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी ने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के तानाशाही रवैये से परेशान हैं। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र ने कहा कि सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र व नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य द्वारा मनमाने कार्य किए जा रहे हैंं। तहसील बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि जब तक तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार मिश्रा का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में राघव पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजाराम, राजीव त्रिपाठी, अजय कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार शाही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें