फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्य गेट से आमजनों के प्रवेश पर रोक से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तहसील में गेट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर के मुख्य गेट से आमजनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के विरोध में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार शाही सहित अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य द्वार बंद करने से आम जनता का आवागमन बाधित हो रहा है।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशान करने पर तुला है। इसे कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि मुख्य गेट बंद करने का निर्णय मनमाना और जनविरोधी है। इससे न सिर्फ जनता, बल्कि अधिवक्ताओं के कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने मांग की कि तत्काल मुख्य गेट को खोला जाए और तहसील में प्रवेश की व्यवस्था पहले की तरह की जाए।
इस मौके पर बार के पदाधिकारियों में अजय कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार चौहान, रविन्द्र कुमार यादव, सुरज यादव, अनन्त कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें