फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राहुल गांधी को हिरासत में लेने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित

Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर जिले के कांग्रेसजनों में आक्रोश है। सोमवार को शहर के टाउन परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हकीकत यह है कि सच्चाई देश के सामने है। पार्टी के नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग से मांग किए हैं कि हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। हम कांग्रेसजन राहुल गांधी के साथ हैं। भाजपा सरकार तानाशाही है। ल दिल्ली पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें