फोटो कैप्शन भाटपार रानी के अधिवक्ता एसडीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते, स्रोत अधिवक्ता संघ
- अधिवक्ता संघ ने बैठक कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भाटपार रानी। बरहज के वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में भाटपार रानी के अधिवक्ताओं ने सोमवार को बैठक कर एसडीएम को हटाने की मांग की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना की निंदा की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सुशील तिवारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि, बरहज के अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की चकनाली को स्थानीय प्रशासन द्वारा जबरन बंद कर देने और विरोध करने पर उन्हें अपमानित किए जाने के आघात से उनकी मौत हो गई। अधिवक्ताओं ने बरहज के एसडीएम को स्थानांतरित करने और ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान विवेक कुमार श्रीवास्तव, चंद्रभान प्रसाद ,सुशील ओझा, रामाधार यादव, देवता शरण तिवारी, विजय प्रताप तिवारी, प्रदीप गुप्ता, नागेश दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।