फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Tue, 19 Nov 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव सिंह, जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह और मनोज कुमार तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे दोष सिद्ध बंदी जिनके मामले उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित हैं, उनके मामलों को संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारित किया जाए।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कारागार में पौधारोपण किया और महिला बैरक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला बंदियों के मामलों को विधि अनुसार निस्तारित करने, उनके साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए शिक्षा और भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कारागार में स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक, पुस्तकालय, चिकित्सालय आदि बैरकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें