फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशुगणना के लिए 16 सुपरवाइजर नियुक्त, फरवरी तक पूरा होगा कार्य

Tue, 19 Nov 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पशुगणना कार्यक्रम का संचालन शुरू हो गया है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जो पूरे देश में एक साथ शुरू किया गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा हर ग्राम, विकास खंड और जिले के सभी परिवारों में पाले जाने वाले पशुधन जैसे गाय, भैंस, कुत्ता, ऊंट, घोड़ा, गधा, खच्चर आदि के साथ-साथ मुर्गी, बत्तख और अन्य पक्षियों की गणना की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत आवारा पशुओं की संख्या भी दर्ज की जाएगी। पशुगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर देश और प्रदेश में पशुपालन विकास और पशुधन आधारित योजनाओं को तैयार करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद देवरिया की पांच तहसीलों, 16 विकास खंडों, 2 नगर पालिकाओं, और 15 नगर पंचायतों के 2,446 ग्रामों के सभी वार्डों में इस कार्य को फरवरी 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए 16 सुपरवाइजर और 180 गणनाकार नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें जनपदीय नोडल अधिकारियों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें