फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद सक्रिय दिखा प्रशासन

Sun, 16 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम और सीओ ने कोतवाली पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का जाना हाल, ट्रेनों में आराम से चढ़ने की दी सलाह
सलेमपुर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन स्टेशनों पर व्यवस्था में जुटा रहा। रेल यात्रियों को सुरक्षा के प्रति सावधान किया।
दिल्ली में प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन पर शुक्रवार को हुई भीड़ की वजह से भगदड़ में 18 लोगों की मौत व बीस से अधिक लोगों के घायल हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट कर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शनिवार रात रेलवे स्टेशनों पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ दीपक शुक्ला, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी सहित मयफोर्स डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से एसडीएम ने पूछताछ की। उन्हें सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भीड़ में कत्तई यात्रा न करें। पायदान से न लटकें, सीट होने पर ही ट्रेन में यात्रा करें। सीओ दीपक शुक्ला ने रेल यात्रियों से कहा कि ट्रेन में यात्रा करते समय किसी प्रकार की अफवाह को ध्यान में न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें