सीएम के संभावित कार्यक्रम से प्रशासन अलर्ट
लार। एक जुलाई को लार सीएचसी में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। मंगलवार को एसपी, एडीएम ने अस्पताल का जायजा लिया। साथ ही हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक जुलाई को लार सीएचसी का दौरा करने वाले है। यहीं से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए झंडी दिखाएंगे। मंगलवार को एसपी संकल्प शर्मा एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज सहित कई प्रशासनिक अधिकारी लार सीएचसी पहुंचे। यहां अधिकारियों ने परिसर, ओपीडी, जेई वार्ड, महिला व पुरुष वार्ड, ओटी आदि का जायजा लिया। परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था परखी। अधिकारियों ने पार्क का भी अवलोकन किया। इसके बाद प्रसव कक्ष में पहुंच प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। महिलाओं से मिले जवाब से अधिकारी संतुष्ट नजर आए। यहां से नगर के रमावती धर्मनाथ इंटर कालेज के प्रांगण में पहुुंचे अधिकारियों ने हेलिपैड स्थल, इमरजेंसी रूम बनाने, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन आदि पर मंथन किया।