देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने काम शुरू हो गया है। लाइट से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक की व्यवस्था की जा रही है। कुछ जगहों पर लाइट लग गई है।
मेडिकल काॅलेज में पानी की टंकी में शव मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर काॅलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। एकांत जगहों पर अतिरिक्त लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। सीढ़ी और रैंप के अलावा छत पर जाने वाले रास्तों पर कुछ लाइट लगाई गई है। अन्य जगहों को लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद की जा रही है। इसमें बढ़ा बजट लगने के चलते टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरा करने में समय लगेगा। तब तक सुरक्षाकर्मियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कैमरे के लिए अनुमति लेकर लगवाने में समय लगेगा। संवाद