फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपर जिला जज ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार तिवारी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सचिव ने अधिकार प्राप्त समिति में चिन्हित बंदियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कारागार के भोजनालय का निरीक्षण कर मानक के अनुसार भोजन देने का निर्देश दिया। कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने ऐसे बंदी जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है, परंतु जमानतदार के अभाव में जेल में बंद हैं, उनके संबंध में अधीक्षक जिला कारागार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने वृद्ध बंदियों एवं असाध्य रूप से बीमार बंदियों तथा महिला बैरक में बंद महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों को ठंड से बचाने तथा उन्हें आवश्कता पड़ने पर चिकित्सीय सुविधा तत्काल प्रदान करने के लिए विशेष निर्देश दिया। निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, उप कारापाल ज्ञान प्रकाश पाल व जेल वार्डन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें