फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठियां तोड़ीं, कच्ची शराब और लहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठियां तोड़ीं, कच्ची शराब और लहन नष्ट
विज्ञापन

बरहज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते प्रशासन अलर्ट है। सरयू नदी पार परसिया-विशुनपुर देवार में एसडीएम के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापा मारा और बड़ी मात्रा में लहन और कच्ची शराब नष्ट कर भट्ठियां तोड़ी गईं। टीम को देख धंधेबाज नदी में कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे एसडीएम सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पीपा पुल के रास्ते नदी पार कुरह परसियां और परसियां-विशुनपुर देवार के बार्डर क्षेत्र में छापा मारा। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने दो धधकती भट्ठियों को तोड़ा। जबकि खरपतवार में छिपाकर ड्रमों में रखे दस कुंतल लहन और 50 लीटर कच्ची शराब नष्ट किया। पुलिस के अनुसार स्थानीय व धर्मपुर देवार के कुछ धंधेबाजों के नाम सामने आए हैं, जिनकी पहचान कराई जा रही है। टीम में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार, एसआई सुमित राय, सुभाष सिंह, रमाकांत भारती, दीपक यादव, बबलू कुमार, आज्ञराम कन्नौजिया, कशिश, अलका त्रिपाठी आदि शामिल रहे। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को धंधेबाजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें