गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के पास एक जालसाज ने अपने को क्राइम ब्रांच लखनऊ का एसएचओ बताकर युवती से अश्लील बात करने का आरोप लगाकर रुपये मांगने लगा। इससे हैरान युवक ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी, तो पिता ने 1930 पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द निवासी अजमल के पास एक जालसाज अपने को क्राइम ब्रांच लखनऊ शाखा का एसएचओ मंगल पांडेय बताकर किसी ने फोन किया। युवक पर मोबाइल पर किसी युवती से अश्लील बात करने का आरोप लगाकर मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग किया। इसके बाद युवक ने सारी बात अपने पिता को बताई। पिता ने कथित पुलिस अफसर के पास फोन किया तो जालसाज ने पिता को धमकाते हुए तत्काल रुपये भेजने को कहा। तत्काल रुपये की मांग पर पिता को शक हुआ उसने इसकी शिकायत टोल फ्री न 1930 पर करके पूरी घटना बताई। पिता की जागरूकता से अजमल का परिवार ठगी होने से बच गया।इस संबंध में साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंथ ने बताया कि ऐसी शिकायत युवक के पिता द्वारा प्राप्त हुई है। पिता की जागरूकता से ठगी बच गई है। जालसाज के नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।