फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर के समउर मार्ग स्थित गाजीपुर स्कूल टोला के समीप शनिवार को दो बाईकों की टक्कर में एक बुजुर्ग घायल हो गया। आसपास के लोगो ने घायल को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डूभा निवासी लक्ष्मण जायसवाल (55) शनिवार दोपहर तमकुहीराज कस्बे में किसी जरूरी काम से आए थे। काम निपटाने के बाद लक्ष्मण जायसवाल करीब दो बजे बाइक से तमकुहीराज -समउर मार्ग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर स्कूल टोला के समीप आमने से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगाें ने बुजुर्ग को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया। जहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें