फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप, पुलिस को देख भागे आरोपी

Thu, 07 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बड़ी रार के युवक को सैलून की दुकान पर चढ़कर एक शराबी मारा-पीटा है और दुकान में तोड़फोड़ भी किया है। पीड़ित का कहना है कि शराब के नशे में युवक दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख भाग निकला।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के बड़ीरार निवासी नूर आलम के भाई सत्तार आलम का सेल्हरापुर चौराहे पर सैलून की दुकान है। आरोप है कि सेल्हरापुर का एक युवक शराब पीकर दुकान पर आया और नूर आलम से उलझ गया। जब उसे दुकान से बाहर जाने के लिए बोला गया तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर लिया। इसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दिया। सूचना देकर मौके पर 112 पुलिस को बुलाया गया तो वह भाग निकला। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें