फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तरकुलवा/बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीया मासूम से युवक ने मंगलवार की सुबह दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बालिका आरोपी के घर दूध देने गई थी। आरोप है कि युवक ने मासूम को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी छह वर्षीया पुत्री आरोपी के घर दूध लेकर गई थी। आरोपी उस समय घर पर अकेला था और उनकी बच्ची को घर में उठा ले गया। उसने बिस्कुट खिलाने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें