फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज के लिए छत से धकेलने का आरोप

Sat, 16 May 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। थाना क्षेत्र के बड़का गांव में दहेज के लिए ससुरालियों ने शुक्रवार को सकीना खातून (26) पत्नी को मारने-पीटने और छत से धकेल देने का आरोप मायके वालों पर लगाया है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र की रहने वाली सकीना खातून का निकाह करीब ढाई साल पहले बड़का गांव निवासी शमशुल के पुत्र असलम से हुआ है। मायके वालों के अनुसार, रिश्ता ठीक-ठाक चल रहा था। बीच में दहेज को लेकर सकीना को ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे।
पुलिस को सकीना ने आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर परिवार के सदस्य मारते-पीटते हैं। सुबह लोगों ने दहेज के लिए एक बार फिर मारते-पीटते हुए छत से धकेल दिया। इससे वह घायल हो गई। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें