देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती ने उसके नाम से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने, मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और फोन के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने मांग की है।
युवती ने शिकायती पत्र में कहा गया है कि वह वर्तमान में लखनऊ में शिक्षा ग्रहण कर रही है। उसके घर के पास रहने वाली युवती व उनके साथ रहने वाले कुछ अज्ञात लोग उसे बदनाम करने का आरोप लगा रहे हैं। वह इस संबंध में महिला हेल्पलाइन और सदर कोतवाली में भी शिकायत कर चुकी है मगर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। संवाद