तरकुलवा। भीषण गर्मी में तरकुलवा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में खराबी के कारण बुधवार को पूरे दिन 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
कर्मचारियों ने फॉल्ट को दुरुस्त कर शाम छह बजे आपूर्ति बहाल की तो लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह करीब 7:50 बजे गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके चलते इस फीडर का एक फेज हॉफ हो गया। सिर्फ 78 एंपियर बिजली प्रवाहित हो रही थी। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में खराबी से आपूर्ति बाधित हुई थी। संवाद