-एसडीएम ने तहसीलदार को सौंपी जांच, ब्लॉक के टेकनपुरा गांव में करीब छह कट्ठा है खेल मैदान की भूमि
- एक व्यक्ति ने एसडीएम को पत्र देकर की शिकायत, राजस्व विभाग जांच में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। खेल मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए व्यक्ति ने खेल मैदान को खाली कराने की मांग की है। आरोप है कि गांव का प्रधान अपने चहेते को दे दिया है, जबकि ग्राम प्रधान खेल मैदान खाली होने का दावा कर रही हैं। इस मामले की जांच तहसीलदार कर रही हैं।
ब्लॉक के टेकनपुरा गांव में खिलाड़ियों के लिए करीब छह कट्ठा में खेल मैदान है। हिछौरा लाला गांव के रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि गांव प्रधान ने वार्षिक रेहन पर खेल मैदान एक व्यक्ति को दे दिया है। जिस भूमि पर वर्षों से कृषि कार्य किया जा रहा है, जिससे गांव के युवाओं को खेलने में दिक्कत हो रही है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने इसकी जांच तहसीलदार को सौंपा है। हालांकि ग्राम प्रधान सीमा देवी के मुताबिक खेल मैदान की भूमि गांव में है, लेकिन कभी पैमाइश नहीं हुई है, जिससे जगह चिह्नित नहीं है। वार्षिक रेहन पर भूमि देने की बात गलत है। राजस्व विभाग पैमाइश कर भूमि चिह्नित कर दे अगर कोई कब्जा किया होगा तो उसे तत्काल खाली करा दिया जाएगा। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कराया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।