फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खुद को बिजली कर्मचारी बता 26 हजार हड़पने का आरोप

Sat, 05 Apr 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। बिजली कर्मचारी बनकर एक उपभोक्ता से एक जालसाज ने 26 हजार रुपये ऐंठ लिए। उसने मीटर भी दूसरा लाकर लगा दिया। बिजली बिल जमा नहीं होने पर उपभोक्ता नेथाने पर तहरीर दी है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरियापार गांव निवासी सेराजुद्दीन शेख ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि 28 फरवरी को बघौचघाट क्षेत्र का एक शख्स उनके पास पहुंचा। उसने मीटर चेक कर 53 हजार रुपये बिजली बिल बकाया होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने 26 हजार रुपये में बकाया बिजली बिल का भुगतान कराने और मीटर रीडिंग कम करने की बात करते हुए झांसे में ले लिया।
सिराजुद्दीन ने उसे 26 हजार रुपये दे दिए और वह मीटर खोलकर साथ ले गया। आरोप है कि अगले दिन उसने दूसरा मीटर लाकर लगा दिया।
मार्च माह में उपभोक्ता ने जब बिजली बिल की छानबीन कराई तो एक भी रुपये जमा नहीं पाया गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें