फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस को देख छत से कूद कर भागा आरोपी, दो घंटे में दबोचा

Mon, 14 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। किशोरी के अपहरण के आरोपी की तलाश में सोमवार को लार पहुंची हरियाणा पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी छत से कूद कर भाग गया। किशोरी को पुलिस ने एक घर से खोज लिया। दो घंटे बाद स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस हरियाणा रवाना हो गई। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, लार निवासी एक युवक हरियाणा में एक शख्स के घर में किराये पर रहता था। इस दौरान मकान मालिक की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर हरियाणा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। एक दिन पहले पुलिस आरोपी की तलाश में मैरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हरियाणा पुलिस ने दबिश दी थी मगर आरोपी हाथ नहीं आया था।
इसी बीच सर्विलांस के जरिये उसका लोकेशन लार नगर के एक वार्ड में मिला। लार के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस आई थी। आरोपी को गिरफ्तार और किशोरी को लेकर हरियाणा चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें