फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के जेवर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी/प्रतापपुर। श्रीरामपुर पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई चोरी का बुधवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सोने के गहने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पड़री बाजार निवासी सरोज गिरि पत्नी संतोष गिरि ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया था कि पांच अगस्त को खुखुंदू थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी दीपक गिरि उनके घर में घुसकर सोने का झुमका और अंगूठी चोरी कर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
मुखबिर से सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से सोने के एक जोड़ी झुमके और एक अंगूठी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद गहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें