खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र चौराहे पर बीते 20 दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों ने रमाशंकर पर लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया था। वारदात के छठवें दिन पुलिस ने गांव निवासी पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज की थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को विजय कुमार मिश्र को मझवलिया गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। परसिया मिश्र निवासी रमाशंकर यादव गांव के चौराहे पर दुकान चलाते हैं। आरोप था कि 15 अगस्त की शाम को करीब पांच बजे गांव के पिता-पुत्र ने मामूली बात से नाराज होकर चौराहे पर ही लोहे की राड से उनपर जानलेवा हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया।
सिर में गंभीर चोट लगने से रमाशंकर को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित के बेटे धर्मेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गांव निवासी दिनेश चंद्र मिश्र और उनके पुत्र विजय कुमार मिश्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।