फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आए अवकाश प्राप्त राजस्वकर्मी की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक राधेश्याम जायसवाल - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर कुंडौली गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लार रोड। घर से बाजार जा रहे अवकाश प्राप्त राजस्व कर्मी की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर कुंडौली गांव के समीप हुई। मईल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी राधेश्याम जायसवाल (70) राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। गुरुवार की दोपहर वह किसी काम से लार रोड बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वह सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर गांव के चौराहे से थोड़ी दूर आगे सलेमपुर की तरफ से तेज रफ़्तार आ रही कार की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से जख्मी राधेश्याम को लोगों ने लार सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। पत्नी रमावती देवी घटना के बाद से ही बदहवास हैं। राधेश्याम के चार पुत्र व एक बेटी है। एसओ मईल रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें