फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के लिए लगेगा एसी

Wed, 11 Mar 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की सुविधाओं के लिए कॉलेज प्रशासन ने नई पहल की है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड में एयर कंडीशनर लगाने की तैयारी तेज कर दी है। इसे मार्च के अंत तक लग जाने की उम्मीद है। इसके लग जाने से इमरजेंसी में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को उमस और तपती गर्मी से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो वार्ड हैं। इनमें कुल 26 बेड हैं। साथ ही एक कमरे में दो बेड हैं। इस 18 बेड की इमरजेंसी में मरीजों के लिए पंखे लगे हैं। दो कूलर भी लगे हैं। इससे वार्ड में मरीजों राहत नहीं मिल पाती है। विगत वर्ष जिले के शासन के एक अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के समय इमरजेंसी का भी दौरा किया था। उस दौरान वह पसीने से तर-बतर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल को इमरजेंसी के वार्डों में एसी लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इमरजेंसी में एसी नहीं लग सकी। इस वर्ष ईएमओ और अन्य चिकित्सकों ने एसी लगाने का प्रस्ताव प्राचार्य को भेजा। अब प्राचार्य ने एसी लगाने की अनुमति दे दी है। उन्होंने मरीज हित में वार्ड और माइनर ओटी में एसी लगाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके मार्च के अंत तक लग जाने की संभावना है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया वार्ड में गर्मी काफी रहती है। इसको देखते हुए दो-दो टन की चार एसी लगवाने का निर्णय लिया गया है। मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि इमरजेंसी में एयरकंडीशनर लगवाया जाएगा। इससे मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें