फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य हत्याकांड का फरार आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य हत्याकांड का फरार आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। दशहरा मेले के दिन शहर के सीसी रोड स्थित एक पंडाल के पास रामनाथ देवरिया निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
दशहरा मेले के दौरान शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी उर्फ श्रीप्रकाश (19) की रात में सीसी रोड पर एसबीआई की शाखा के पास पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई सुबोध मणि की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले का नामजद आरोपित विवेक यादव निवासी हरखौली थाना भलुअनी फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घर पुलिस ने दस अप्रैल को कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। सुबह विवेक को शहर के सुभाष चौक के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आठ लोग नामजद हुए थे। उसके बाद विवेचना के दौरान चार अन्य की पहचान की गई। इसमें से एक मात्र विवेक फरार था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें