दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय एथलीट प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अभय, 800 मीटर में शमशाद, 400 मीटर में लक्ष्मण तथा 200 मीटर में सैफ ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग में 800 मीटर में पूनम, 400 मीटर में राजनंदनी और 200 मीटर में मनीषा ने बाजी मारी। बालक वर्ग में लंबी कूद में सचिन, ऊंची कूद में अनुराग, गोला क्षेपण और भाला क्षेपण में लकी ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में ऊंची कूद में माला, गोला क्षेपण में खुशी, चक्र क्षेपण में प्रीति, भाला क्षेपण में प्रिया, हैमर थ्रो में सोनम प्रथम रही।
समापन राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्रा ने किया। इस दौरान कीड़ा प्रभारी विपिन बिहारी चंद्र यादव, प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ,अर्चना श्रीवास्तव ,बालमुकुंद चौरसिया, विनय पांडेय ,अशोक कुमार भारती ,राजन श्रीवास्तव ,शिव शंकर आदि मौजूद रहे।