फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन बैनामा कराने के मामले में लेखपाल निलंबित

Wed, 15 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मुआवजे दिलाने की बात कह जमीन बैनामा कराने के मामले में तहसीलदार की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने हल्का लेखपाल को मंगलवार को निलंबित का दिया। जांच रिपोर्ट के साथ एसडीएम ने रिपोर्ट उच्च अधिकारियोंं को भेज दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सिसई-कोल्हुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान मनमानी तरीके से ठेकेदार ने पड़री पांडेय गांव निवासी समसुद्दीन अली व अशरफ अली की भूमि से मिट्टी निकाल लिया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो हल्का लेखपाल व नायब तहसीलदार ने तहसील बुलाकर उन्हें मिट्टी का मुआवजा के साथ ही भूमि का भी मुआवजा दिला देने की बात कही।
आरोप है कि दोनों के खाते में तीन लाख रुपये एक महिला के खाते से ट्रांसफर कर दिया गया और उसके पति को सरकारी विभाग का अधिकारी बताया। पीड़ितों के मुताबिक 24 जनवरी को दोनों को लेखपाल ने फोन कर तहसील बुलाया उसके बाद नायब तहसीलदार के आवास पर लेकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें