फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने गए युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 26 May 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के चकउर फकीर गांव में पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने गए युवक को दोनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की आंख में गंभीर चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के चकउर फकीर गांव निवासी अरविंद यादव मंगलवार की रात भोजन के उपरांत दरवाजे पर टहल रहे थे। इस दौरान उनके पटीदार बृजेश यादव अपने पिता चंद्रभान यादव की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर अरविंद भी मौके पर पहुंचकर विवाद सुलझाने लगे। आरोप है कि बृजेश ने अरविंद की आंख पर दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया।
विरोध करने पर पिता-पुत्र ने अपना विवाद छोड़कर अरविंद की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने चंद्रभान यादव और बृजेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें