फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे चालक व अन्य

Tue, 26 May 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बेहराडाबर गांव स्थित पांडेय चौराहे पर सोमवार को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक व सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

भटनी नगर निवासी एक युवक कार से भरहेचौरा की तरफ गए थे। काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहे थे। पांडेय चौराहे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर चौराहे के दुकानदार मौके पर पहुंचे और चालक को कार से निकाला। हादसे में चौराहे पर बाइक खड़ी कर चाय पी रहे एक व्यक्ति की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें