रामपुर कारखाना। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
दरोगा आनंद कुमार देवरिया-कसया मार्ग स्थित पटनवा पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर जांच की गई। कागजात मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस उसे थाने ले आई। जांच के दौरान बाइक चोरी की होने की बात पता लगी। पूछताछ में युवक की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी राजन गुप्ता के रूप में हुई।