फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर पड़े युवक को ले गए अस्पताल, हालत गंभीर

Sun, 08 Feb 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय थाने के दो पुलिसकर्मी और एक चौकीदार सड़क पर अचेत पड़े युवक को चोर बताते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। युवक की हालत नाजुक है और उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया है। अब पुलिस इस मामले से खुद को किनारे करने में लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे दो पुलिसकर्मी और एक चौकीदार एक युवक को संदिग्ध हाल में सीएचसी ले आए। लोगों के अनुसार पुलिसकर्मी युवक को चोरी करते हुए पकड़े जाने की बात कहते हुए भर्ती कराए। इसके बाद 10 मिनट में आने की बात कहते हुए अस्पताल से चले गए। युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
काफी इंतजार के बाद भी पुलिस वालों के न आने पर अस्पताल कर्मियों ने थाने पर संपर्क किया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों के दबाव के बाद पुलिस रात में करीब डेढ़ बजे युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गई। युवक सफेद रंग का जैकेट, पैंट और शर्ट पहने हुए था। वहीं एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें