फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार के युवक की प्रयागराज में ट्रेन से गिर कर मौत

Tue, 30 Sep 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से बहन को लाने भिलाई जा रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी 18 वर्षीय सुधीर बांसफोर की प्रयागराज में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक अपनी बहन को लाने वाराणसी से छत्तीसगढ़ के भिलाई जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, हरखौली निवासी सुनील का बेटा सुधीर रविवार की शाम लार रोड रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन से वाराणसी गया। जहां से किसी ट्रेन से अपने बहन सुनीता को लाने भिलाई जा रहा था। ट्रेन प्रयागराज से कुछ दूर आगे निकली थी। इस दौरान ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से मां शीला का रो-रो के बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन संध्या और सीमा भी दहाड़े मार कर रो रही थी। परिजन तत्काल प्रयागराज रवाना हो गए। सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने परिवार का कमाऊ पुत्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें