फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैंक से निकले युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो लाख उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Nov 2023 04:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

देवरिया जिले में बरहज नगर के पटेल नगर पूर्वी निवासी नासिर हुसैन पुत्र तैय्यब बृहस्पतिवार को एक बैंक से पैसा निकालने गए थे। बाहर निकलने पर उचक्कों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर दो लाख रुपये उड़ा दिए। नासिर को गाेरखपुर में एक जमीन के लिए पैसा भेजना था।

विज्ञापन


पालिका रोड स्थित एक बैंक पर नासिर पैसा निकालने गए थे। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बैंक से उन्होंने 34 हजार रुपये निकाले। जबकि पास में पहले से 1.66 लाख रुपये मौजूद थे। उनका कहना है कि बैंक से पैसे निकाल बाहर निकलने पर किसी ने उन्हें कुछ सुंघा दिया, जिससे वह सुधबुध खो बैठे।

इसी बीच उचक्के पास रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर देखा तो रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें