तरकुलवा। कस्बे में चाय-पकौड़ी की दुकान चलाने वाली एक महिला को पड़ोस के दुकानदारों ने बृहस्पतिवार की दोपहर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे की रहने वाली मीरा देवी पत्नी महेंद्र मोदनवाल का आरोप है कि कनकपुरा मोड़ पर उनकी चाय-पकौड़ी की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे उनका पड़ोसी प्लास लेकर आया और बिजली केबल में फॉल्ट चेक कर रहा था। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार उनके बेटे विकास को गाली देने लगा। जब वह बीच-बचाव करने गई तो उसने धक्का दे दिया और मारपीट घायल कर दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद